सिंघिया में बच्ची को विषैले सांप ने काटाः सिवैया गांव में मिट्टी की दीपली बनाते समय हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सिंघिया नगर पंचायत अंतर्गत सिवैया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक मासूम बच्ची को विषैले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से बच्ची की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित बच्ची की पहचान सिवैया गांव निवासी शशिभूषण मालाकार की पुत्री माधुरी कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अपने घर के आंगन में मिट्टी की दीपली बना रही थी। इसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। बेहोशी की हालत में घबराए परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अविनाश तिवारी ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया।

हालांकि बच्ची के शरीर में जहर फैलने और उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और परिजन उसकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

*अपराध नियंत्रण को लेकर हथौड़ी व शिवाजीनगर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान – Doorbeen News*

अपराध नियंत्रण को लेकर हथौड़ी व शिवाजीनगर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *