व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 22वां राज्य सम्मेलन भोजपुर (आरा) में संपन्न हुआ। सम्मेलन में समस्तीपुर जिले से जिला महासंघ एवं विभिन्न संबद्ध संघों के प्रतिनिधि और प्रेक्षक के रूप में करीब 30 सक्रिय कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में जिले की संगठनात्मक भागीदारी और कर्मचारियों की सक्रियता रही।
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला मंत्री पवन कुमार को महासंघ की राज्य कमेटी के संघर्ष परिषद का उपाध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष मो. सगीर को राज्य उपाध्यक्ष चुना गया।


वहीं महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन को संयुक्त मंत्री, अवलेश कुमारी को राज्य उपाध्यक्ष और रेखा कुमारी को संघर्ष परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। महिला उपसमिति में रंजना कुमारी का चयन किया गया। जिले से कई पदाधिकारियों के राज्य कमेटी में चयन पर कर्मचारियों में खुशी है।
सम्मेलन में जिला मंत्री पवन कुमार ने लिपिक संवर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रखा। उन्होंने लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सम्मेलन के प्रमुख मांगों में शामिल किया गया।

सम्मेलन में NPS और UPS को वापस लेने तथा OPS बहाल करने और PFRDA बिल वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों से 12 दिसंबर 2026 को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सुभाष लांबा एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कॉमरेड शशिकांत राय के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इसमें राज्यभर से कर्मचारियों ने भाग लिया।


*वोट चोरी कर भाजपा को जीताने के खिलाफ हरेक वार्ड-पंचायत में ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन करेंगे माले कार्यकर्ता- बंदना – Doorbeen News*






