एलआईएएफआई की 63वीं स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मुख्य शाखा परिसर स्थित अभिकर्ता कक्ष में 2 अक्टूबर को लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एलआईएएफआई) की 63वीं स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रबंधक नीरज शर्मा एवं संगठन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के आधार शाखा अध्यक्ष ललित कुमार झा ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर संगठन की स्थापना, अभिकर्ताओं की भूमिका और उनके हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि बीमा अभिकर्ता लोगों को जीवन बीमा से जोड़ने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संगठन की ओर से अभिकर्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही गई।

कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, संगठन सचिव महेश्वर चौधरी, सुरेंद्र पंडित, रामनाथ राय, कोषाध्यक्ष अंबुज कुमार सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर संगठन की एकजुटता और अभिकर्ताओं के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह में मौजूद सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने तथा अभिकर्ताओं की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने पर भी चर्चा की।

*बारह पत्थर में शिरडी के साईं मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल – Doorbeen News*

बारह पत्थर में शिरडी के साईं मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *