दामोदर उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया भव्य शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के दामोदर उच्च माध्यमिक विद्यालय रहियार उत्तर के नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को गांधी जयंती एवं राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित कर शुभारंभ किया गया। नवनिर्मित भवन करोड़ों की लागत से बनाया गया है। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल रहा। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय बुनियादपुर के एचएम मृत्युंजय कुमार राय ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक सुशील कुमार ने किया। नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन रोसड़ा विधायक बीरेंद्र कुमार, बीईओ रामजन्म सिंह, पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह,

सुनील कुमार राय, अवधेश चौधरी, गिरजानंद चौधरी, जमुना प्रसाद यादव, विद्यालय के एचएम मो. सैयुम आलम, सरपंच महेश्वर प्रसाद कमती, संकुल समन्वयक संजीत कुमार शर्मा एवं डॉ. अरुण कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। भूमि दाता गिरजा रमन चौधरी को विधायक ने पाग चादर माला से सम्मानित किया।

उद्घाटन के बाद विद्यालय परिवार की ओर से आगंतुक अतिथियों का पाग, चादर एवं माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।समारोह की शुरुआत स्वागत गीत से हुई।

छात्राओं शारदा कुमारी, रोशनी एवं सान्वि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा अर्चना कर नवनिर्मित भवन का शुभारंभ कराया गया। विद्यालय के नए भवन के मिलने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विद्यालय का नवनिर्मित भवन विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

शिक्षा के लिए आधारभूत संरचना का मजबूत होना आवश्यक है। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। मौके पर कुंदन राय, अनिल कुमार चौधरी, पवन कुमार यादव,

शंभू कुमार चौधरी, शिक्षक विनय कुमार, विपिन कुमार पटेल, दीपेंद्र कुमार कॉल, सरवन कुमार पंडित, शंभू कुमार, राजकरण, प्रमोद कुमार सिंह, रामबालक सिंह, विपिन बिहारी प्रसाद, अजीत कुमार आजाद, चंदन कुमार राय, सुनील कुमार यादव, राजेंद्र सफी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

*गांधी जयंती पर कलवारा विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए किया गया रवाना – Doorbeen News*

गांधी जयंती पर कलवारा विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए किया गया रवाना

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *