व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने एकदिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया। NMOPS के जिला अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित सत्याग्रह में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई।
जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। संगठन की ओर से सरकार से लगातार OPS लागू करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं की जाती, तब तक संगठन के स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा।


उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देश पर गांधी जयंती के दिन सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई है। सुबह 9 बजे से शाम तक कर्मचारी और अधिकारी सत्याग्रह पर बैठे रहे। आंदोलन के दौरान गांधीजी के अहिंसा के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी गई।
NMOPS जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में संगठन के निर्देश पर अहिंसावादी तरीके से धरना-प्रदर्शन सहित अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन के साथ एकजुट रहने की अपील की।


सत्याग्रह में सीजय कुमार, अनिल कुमार, डॉ. गिरीश कुमार, केशरी कुमार, प्रभाष कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार चौधरी, राजीव कुमार रंजन, आदित्य श्रीवास्तव, शंकर सुमन, चंदन कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

*चुनाव आयोग के संयुक्त बैठक व व्यान से कांग्रेस व विपक्ष इंडी का झूठ, एसआईआर सहित अन्य मुद्दे पर भ्रम फैलाने वाला उनके सनसनी ध्वस्त : वीरेन्द्र कुमार पासवान – Doorbeen News*








One Comment