व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। प्रधान शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापकों सहित सभी कोटि के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान देने एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांगों के समर्थन में बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिला कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में बुधवार को कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान प्रत्येक शिक्षकों का हक है। सरकार को इस पर जल्द संज्ञान लेना चाहिए।


वहीं शिक्षकों की मांगों को लेकर दो अक्टूबर को पटना में होनेवाले आंदोलन में जिले से अधिक से अधिक की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं से शामिल होने की अपील की गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष विरदेलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार, निभा कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार, रंजीत राम, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, विनोद कुमार विमल, रामबाबू सिंह, गणेश कुमार सहित अन्य ने शामिल रहे।


*लनामिवि, दरभंगा के दर्शनशास्त्र विभाग में “भगवद्गीता में भारतीय ज्ञान परम्परा के बीज तत्त्व” पर एकल व्याख्यान सम्पन्न – Doorbeen News*








