व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर विकेट से सिर पर हमला करने का आरोप लगा है। घटना में सरायरंजन प्रखंड के युवा राजद अध्यक्ष मोहम्मद राजा घायल हो गए। आरोप है कि नगर पंचायत मुसरीघरारी के वार्ड संख्या-10 के एक जनप्रतिनिधि के बेटे से विवाद के दौरान विकेट से उनके सिर पर हमला किया।
बताया गया कि क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर विकेट से सिर पर हमला कर दिया गया। हमले में मोहम्मद राजा के सिर में गहरी चोट लगी। घटना के बाद घायल को पहले मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया।


इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। घटना के बाद मोहम्मद राजा मुसरीघरारी थाना पहुंचे एवं मामले की जानकारी पुलिस को मौखिक रूप से दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी की बात सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि खेल के दौरान होने वाले विवाद को मारपीट तक पहुंचाना उचित नहीं है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। दूसरे पक्ष का बयान और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई सामने आने के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।


*मुसरीघरारी चौराहे पर एसटीएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक्सयूवी के साथ युवक को थाना लाया – Doorbeen News*
मुसरीघरारी चौराहे पर एसटीएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक्सयूवी के साथ युवक को थाना लाया








