मुसरीघरारी चौराहे पर एसटीएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक्सयूवी के साथ युवक को थाना लाया 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर एसटीएफ और मुसरीघरारी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नीले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-700 कार को रोका और उसके चालक को पूछताछ के लिए मुसरीघरारी थाना लाया। पुलिस ने वाहन को भी जांच के लिए थाना परिसर में रखा है।

बताया जा रहा है कि संयुक्त टीम को चौराहे के आसपास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान नीले रंग की एक्सयूवी-700 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे पंजीयन संख्या अंकित है।

वाहन की जांच के दौरान पुलिस टीम को कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद कार चालक युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस वाहन के कागजात, चालक की पहचान और कार से संबंधित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। साथ ही युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस ने नहीं दी जानकारी
थाना पर युवक और वाहन को लाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, पुलिस ने मामले में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए अभी युवक की पहचान अथवा कार्रवाई के संबंध में कुछ भी बताना उचित नहीं है।

पुलिस टीम वाहन के नंबर, कागजात और अन्य तथ्यों का सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से युवक के खिलाफ किसी मामले की पुष्टि नहीं की गई थी।

*स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, युवक व उसके परिजनों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप – Doorbeen News*

स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, युवक व उसके परिजनों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *