प्रकृति प्रहरी’ के ‘एक राखी पर्यावरण के नाम’ अभियान में समस्तीपुर के तीन विद्यालय सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिक्षकों और छात्रों के सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ (ToB) की पर्यावरण संरक्षण पहल ‘प्रकृति प्रहरी अभियान’ के अंतर्गत आयोजित “एक राखी पर्यावरण के नाम” अभियान में समस्तीपुर जिले के तीन विद्यालयों ने शीर्ष 100 में स्थान प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन में सम्मान प्राप्त किया है।

चयनित विद्यालय में पूसा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बिरौली, पटोरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भगवतिपुर एवं उजियारपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदचौर करिहारा शामिल हैं। इन विद्यालयों के शिक्षक आमिर इमाम, मो० शमी उल्लाह एवं रघुवीर कुमार के बेहतर नेतृत्व में यह पुरस्कार मिला है।

प्रकृति प्रहरी अभियान के जिला समन्वयक मो० मेराज ने बताया कि इस राज्यस्तरीय अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ों को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना तथा छात्रों एवं शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जगाना था।

समस्तीपुर के इन सम्मानित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने न सिर्फ बड़े पैमाने पर पौधे लगाए और पेड़ों को राखी बांधी, बल्कि पौधारोपण के साथ जल संरक्षण व प्लास्टिक उपयोग पर रोक जैसे संदेश भी समाज में दिए।

मूल्यांकन प्रक्रिया और सम्मान
अभियान में पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों विद्यालयों ने भाग लिया था। ‘प्रकृति प्रहरी’ टीम की 5-सदस्यीय विशेषज्ञ जूरी द्वारा नवाचार, बच्चों व शिक्षकों की सहभागिता, और पर्यावरण संदेश के प्रसार के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को टीम प्रकृति प्रहरी, टीचर्स ऑफ बिहार’ की ओर से सम्मान पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
‘टीचर्स ऑफ बिहार’ और ‘प्रकृति प्रहरी’ का लक्ष्य ,प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को ‘इको-फ्रेंडली’ बनाना तथा छात्रों को पर्यावरण का जागरूक प्रहरी तैयार करना है।

इस उपलब्धि पर समस्तीपुर जिले के शिक्षा अधिकारियों और शिक्षक समुदाय ने दोनों विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की है और उन्हें इस हरित पहल के लिए बधाई दी है।

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद आयोजित, आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश – Doorbeen News*

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद आयोजित, आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *