व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 19 सितंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 24 सितंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित होने वाले ‘YOUTH बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारियों और समस्तीपुर से युवाओं की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘YOUTH बोले तो’ कार्यक्रम के बिहार प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों से आयोजन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
युवाओं से सीधे संवाद करेंगे चिराग पासवान
मंत्री संजय पासवान ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को पटना में आयोजित ‘YOUTH बोले तो’ कार्यक्रम में चिराग पासवान युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संवाद के दौरान देश, समाज, शिक्षा, रोजगार सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में समस्तीपुर से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारियों से अपील की गई।
बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं समस्तीपुर प्रभारी प्रभाकर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति पासवान, प्रदेश नेता सुजीत पासवान, प्रदेश महासचिव संतोष पासवान, जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठक में बिकेश कुशवाहा, श्याम पासवान, कैलास पासवान, सुबिता सिंह, मनोज सिंह, रीना सहनी, राकेश कुमार, प्रदीप सिंह, महेंद्र राय, सुशील झा, कुंदन राय, मुकेश सिंह, अरुण झा, पवन पासवान, अरविंद पासवान, पिनटु सिंह, हिमांशु रंजन, विदेशी राय, शिवजी प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, अमरेश कुशवाहा, बिरजू झा, दीपक गुप्ता और अमित सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*विशेष अभियान के दौरान समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई, नौ बालक सुरक्षित बरामद, तीन लोगों को किया गिरफ्तार – Doorbeen News*









