सोनपुर मंडल में वर्ष 2026 की तृतीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में वर्ष 2026 की तृतीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक  अमित सरन के मार्गदर्शन में आयोजित इस पेंशन अदालत में कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए। ये परिवाद मुख्यतः वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट), चिकित्सा भत्ता तथा एरियर भुगतान से संबंधित थे। सभी मामलों की विस्तृत सुनवाई कर उनका त्वरित एवं संतोषजनक निष्पादन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी सहित पेंशनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*छात्र जीवन पूरे मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण का काल, जिसमें उनके व्यक्तित्व, व्यवहार, विचार, चरित्र एवं भविष्य की नींव तैयार करना संभव – Doorbeen News*

छात्र जीवन पूरे मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण का काल, जिसमें उनके व्यक्तित्व, व्यवहार, विचार, चरित्र एवं भविष्य की नींव तैयार करना संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *