व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में सहगल फाउंडेशन के असिस्टेंट प्रोग्राम लीड सुमित कुमार ने विद्यालय के डिजिटल लाइब्रेरी, वाला और अन्य गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित कर विद्यालय में पीने के पानी के बारे में जानकारी ली एवं शुद्ध और अशुद्ध पेयजल में अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पीने योग्य पानी में मुख्यतःतीन प्रकार की शुद्धियां पाई जाती है, पहला भौतिक अशुद्धि ,दूसरा जैविक अशुद्धि एवं तीसरा रासायनिक अशुद्धि।


इसके बाद उन्होंने जल को शुद्ध करने के लिए कंकड़,पत्थर, बालू नारियल रस्सी आदि का उपयोग कर घरेलू फ़िल्टर बनाने की विधि को बताया।मौके पर संस्था के फील्ड स्पेशलिस्ट धर्मेंद्र कुमार, कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार राय, वि के शिक्षक संजीव कुमार झा, कैलाश राम, शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि थे। बच्चों ने गर्म जोशी के साथ अतिथियों का अभिवादन स्वागत ताली से किया।

*पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट- पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में वृद्धि – Doorbeen News*
पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट- पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में वृद्धि








