व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रानीपरती पंचायत के खनुमा गांव वार्ड नौ निवासी दीपक कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा नौ सितंबर की रात करीब 11 बजे गोसाई पोखर के समीप हुआ। दीपक कुमार अपने साथी रोसड़ा थाना क्षेत्र के ठाहर बसढिया गांव निवासी अमरेश यादव के पुत्र साहिल कुमार यादव के साथ बाइक से शिवाजीनगर मवेशी की दवा लेने जा रहे थे।
इसी दौरान गोसाई पोखर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार साहिल कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ठोकर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी कोमल कुमारी ने रविवार को शिवाजीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है।


थाना में दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके पति दीपक कुमार, पिता राम बदन यादव, अपने साथी साहिल कुमार यादव के साथ बाइक से घर से शिवाजीनगर मवेशी की दवा लेने के लिए निकले थे। रास्ते में गोसाई पोखर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि साहिल कुमार यादव बुरी तरह घायल हो गए। आवेदन के अनुसार दुर्घटना के बाद रात करीब 11 बजे मृतक के पत्नी के मोबाइल पर फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली।
जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन वहां से फरार हो चुका था। घायल साहिल कुमार यादव को लोगों की मदद से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना स्थानीय शिवाजीनगर थाना को भी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दीपक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।


इधर, दीपक कुमार की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आवेदन में मृतक की पत्नी ने बताया है कि पति की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ था। इसी कारण थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ। घटना के चार दिन बाद रविवार को उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। मृतक के पत्नी कोमल कुमारी ने आवेदन के माध्यम से सड़क दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना के बाद से गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की चर्चा है।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



*सांड के हमले में घायल मजदूर की पटना में मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया – Doorbeen News*
सांड के हमले में घायल मजदूर की पटना में मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया





