मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, जरूरी निपटा ले काम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन: विद्युत शक्ति उपकेंद्र गंगापुर एवं 11 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार, 13 सितंबर को 33 केवी गंगापुर लाइन की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र गंगापुर से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली आपूर्ति बंद रहने से फतेहपुर वाला, गंगापुर, लाटबसेपुरा, जितवारपुर कुम्हीरा, नगर पंचायत मुसरीघरारी, रुपौली बुजुर्ग, बरबट्टा एवं नौवाचक पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी गंगापुर लाइन तथा 11 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी, ताकि कर्मी सुरक्षित तरीके से रखरखाव का कार्य पूरा कर सकें। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली से संबंधित जरूरी

उपकरणों की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
इस संबंध में मुसरीघरारी के कनीय विद्युत अभियंता मोहम्मद रिजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

*सुरक्षित शनिवार पर सड़क-रेल सुरक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक – Doorbeen News*

सुरक्षित शनिवार पर सड़क-रेल सुरक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *