व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर-सब्सिडी वाले उत्पादों की जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था के विरोध में आज किसान नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समस्तीपुर की मेयर अनीता राम एवं जिला सहकारी बैंक समस्तीपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया। प्रतिनिधिमंडल में जिले के पैक्स अध्यक्षगण, विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं किसान हितैषी शामिल थे।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने 5 सूत्री मांगों पर विस्तृत चर्चा की।


ज्ञापन की मुख्य 5 मांगें इस प्रकार हैं :-
*1.* मोबाइल ऐप के माध्यम से उर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था को समाप्त किया जाए।
*2.* उर्वरक की निर्धारित मात्रा में वितरण की व्यवस्था समाप्त कर किसानों को उनकी खेती की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक दिया जाए।
*3.* उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


*4.* यूरिया और डीएपी के साथ अन्य गैर-सब्सिडी वाले महंगे उत्पादों को जबरन टैग कर बेचने की प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए।
*5.* आगामी रबी फसल को देखते हुए जिले में यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो *16 अक्टूबर 2026 को समस्तीपुर जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं किसान जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन* करने को बाध्य होंगे।



*शिवाजीनगर के बीएलओ की बैठक, प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन का निदेश – Doorbeen News*
शिवाजीनगर के बीएलओ की बैठक, प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन का निदेश





