401 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, नून नदी से जल भरकर मंदिर में किया कलश स्थापित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन के प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बरुना चौक पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 401 कन्याओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

शोभायात्रा बरुना चौक स्थित बाबा नंदेश्वर मंदिर परिसर से शुरू हुई। यहां से श्रद्धालु बरुना रसलपुर गांव होते हुए कर्पूरी बांध के रास्ते बरुना पुल के नीचे स्थित नून नदी पहुंचे। कन्याओं ने नदी से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सभी श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया।

पूजा समिति के अध्यक्ष छबील राय ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है। मेला 4 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को रेंजर साइकिल तथा उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया जाएगा।

कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
मौके पर मुख्य पार्षद सुश्री पूजा कुमारी, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, प्रखंड उपप्रमुख संजीव ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरेराम सहनी, पंचायत समिति सदस्य जयकिशन सहनी, अरुण कुमार सहनी , पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इंकलाबीऔर जवाहर राम मौजूद रहे।

वहीं मेला समिति के सदस्य विक्कू लाल यादव, राकेश कुमार शर्मा, तिलकश्वर सहनी, संतोष सरकार, महेश्वर सहनी, विनोद महतो, मोहित राय, सुभाष राय, मिथिलेश राय सहित अन्य लोग आयोजन में सक्रिय रहे। कलश शोभायात्रा में सोनाली कुमारी, छोटी कुमारी, प्रिय कुमारी, आकांक्षा कुमारी, रूपम कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

*दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन – Doorbeen News*

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *