12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर हुआ मंथन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 3 सितंबर। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की ओर से गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में आयोजित बैठक में बैंक अधिकारियों एवं नीलामपत्र से संबंधित पदाधिकारियों के साथ मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर समीर कुमार के निर्देश पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने की। बैठक में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक, एलएडीएमएस तथा जिले के नीलामपत्र कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

बैंक से जुड़े नीलाम वादों के निष्पादन पर जोर

बैठक के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंकों से संबंधित नीलाम वादों के अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को लंबित मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निपटारा कराया जाए, जिससे संबंधित पक्षों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके।

अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बैंक अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले लंबित मामलों की आवश्यक तैयारी पूरी कर लें और मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा न आने दें।

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

*सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और अग्निशमन इंतजामों का लिया जायजा, निर्वाचन आयोग के SOP का सख्ती से पालन करने का निर्देश – Doorbeen News*

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और अग्निशमन इंतजामों का लिया जायजा, निर्वाचन आयोग के SOP का सख्ती से पालन करने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *