व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 412 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर थाना पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मगरदही घाट निवासी मनोज साह, प्रवीण कुमार उर्फ गौतम, अमन कुमार तथा बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ निवासी बेबी देवी को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 412 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 210/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।


*अंचलाधिकारी के आश्वासन पर खत्म हुआ भाकपा माले का अनिश्चितकालीन अनशन – Doorbeen News*
अंचलाधिकारी के आश्वासन पर खत्म हुआ भाकपा माले का अनिश्चितकालीन अनशन








