शिवाजीनगर में फरियादियों के मामलों की सुनवाई व निष्पादन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk:  शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ अंम्बपाली यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में नए एवं पुराने मामले को लेकर कुल चार फरियादी अपने शिकायतें लेकर पहुंचे। इसमें से एक फरियादियों के मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जबकि शेष तीन मामलों के फरियादियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अगले जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया।

जनता दरबार में फरियादियों ने भूमि विवाद सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। सीओ अम्बपाली यादव ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए कमियो को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक कागजात के साथ जनता दरबार में उपस्थित हो ताकि मामलों के निष्पादन में सुविधा हो सके। मौके पर सीआई राकेश मिश्रा, विकास कुमार ध्रुव कुमार सहित अन्य थे।

*पांचवीं के बाद 28% बच्चे छोड़ रहे पढ़ाई, माध्यमिक कक्षाओं में नामांकन बढ़ाने को विशेष अभियान – Doorbeen News*

पांचवीं के बाद 28% बच्चे छोड़ रहे पढ़ाई, माध्यमिक कक्षाओं में नामांकन बढ़ाने को विशेष अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *