व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड के जौनापुर निवासी चर्चित साहित्यकार हरिनारायण सिंह हरि को बज्जी-रत्न साहित्यकार शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बज्जिका भाषा और साहित्य के उत्थान में लेखकीय योगदान के लिए दिया गया है। सम्मान शनिवार को हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित जयप्रकाश इवनिंग इण्टर काॅलेज के सभागार में कविवर उमाकांत वर्मा जन्मशताब्दी समारोह समिति की ओर आयोजित एक समारोह में उच्च न्यायालय,पटना के माननीय न्यायमूर्ति श्री राजकुमार के हाथों प्रदान किया गया।



समारोह की अध्यक्षता समारोह समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने की,जबकि संचालन अखौरी चन्द्रशेखर ने किया। मौके बज्जिकांचल क्षेत्र के जिलों से आये एक सौ से अधिक बज्जिका साहित्यकार,रंगकर्मी, कलाकर्मी आदि उपस्थित थे। साहित्यकार हरि की इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, पर्यावरण सेवी भाई रणधीर व सुजीत भगत, साहित्यकार बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, अश्विनीकुमार आलोक, मुकेश कुमार मृदुल, नरेन्द्र राय समेत अनेक साहित्यिक-सामाजिक व्यक्तियों उन्हें बधाई दी है।


*अब घर बैठे मोबाइल एप से होगी खाद की बुकिंग, 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू – Doorbeen News*
अब घर बैठे मोबाइल एप से होगी खाद की बुकिंग, 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू







