व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (भारत सरकार का उपक्रम) के प्रीमियर ब्रांच का भव्य उद्घाटन आज सुबह 11:00 बजे समस्तीपुर में हुआ। यह नया ब्रांच मोहनपुर रोड पर चंदना पेट्रोल पंप के निकट स्थित है।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि पटना जोन की अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी एव समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे।
इस मौके पर अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी ने यह संदेश दिया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश, उत्पादन, रोजगार और आय को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिसमे मुद्रा योजना, एम एस एम ई, गृह ऋण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, एफपीओ, स्वर्ण ऋण एवं क्षेत्र आधारित विकास योजनाओं के वित्तपोषण पर जोर दिया जा रहा है ।


साथ ही ग्रामीण भंडारण गोदामों और कोल्ड स्टोरेज बनाने हेतु आकर्षक ब्याज़ दर पर ऋण उपलब्ध करना बैंक कि प्राथमिकता मे है।
क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक सूक्ष्म एवं लघु व्यवसईयो को आगे बढ़ाने हेतु मुद्रा ऋण, नारी शक्ति योजना मे महिला उधमियों के लिए ऋण कि सुविधा आकर्षक ब्याज़ दरो पर उपलब्ध है। चिकिस्ता से जुरे उधमियों एवं डॉक्टर के लिए बैंक यूनियन आयुष्मान नाम से विशेष योजना मे ऋण दे रहा है।
शाखा प्रबंधक ने कहा कि यह प्रीमियर ब्रांच आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का यह नया कदम समस्तीपुर क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा।


*रायपुर बुजुर्ग में लाइफ फिटनेस जिम का उद्घाटन फोटो समारोह में शामिल अतिथि – Doorbeen News*
रायपुर बुजुर्ग में लाइफ फिटनेस जिम का उद्घाटन फोटो समारोह में शामिल अतिथि








