केएसआर कॉलेज में शोकसभा, प्राचार्य बोले- राजनीति शास्त्र के कुशल प्राध्यापक थे

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: सरायरंजन ब्लॉक के स्थानीय केएसआर महाविद्यालय, सरायरंजन में गुरुवार को दिवंगत प्राध्यापक प्रो. अमृत राय के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने की। शोकसभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि प्रो. अमृत राय राजनीति शास्त्र विभाग के कुशल, कर्मठ और समर्पित प्राध्यापक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

शोकसभा में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने दिवंगत प्रो. अमृत राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. राय न केवल अपने विषय के अच्छे जानकार थे, बल्कि विद्यार्थियों के प्रति उनका व्यवहार भी सहज और आत्मीय था। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने कहा कि एक योग्य शिक्षक का जाना पूरे शैक्षणिक समाज के लिए क्षति है। प्रो. अमृत राय की कार्यशैली, व्यवहार एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके योगदान को महाविद्यालय परिवार हमेशा स्मरण करता रहेगा।

इस दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा को शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शरदेंदु कुमार झा, डॉ. प्रभात कुमार चौधरी, डॉ. मणिकांत चौधरी, डॉ. मुन्नी कुमारी, प्रो. अनिल कुमार झा, प्रो. दयानंद चौधरी, लक्ष्मी चौधरी एवं मुकुंद कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रो. अमृत राय के व्यक्तित्व, चरित्र एवं शैक्षणिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे।

*किशोरी मौत मामले में शिक्षक निलंबित, निजी कोचिंग और छात्रा के शोषण का आरोप – Doorbeen News*

किशोरी मौत मामले में शिक्षक निलंबित, निजी कोचिंग और छात्रा के शोषण का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *