केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा को लेकर एबीवीपी ने किया सदबुद्धि महायज्ञ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सरायरंजन इकाई द्वारा गुरुवार को के.एस.आर. महाविद्यालय, सरायरंजन के अस्तित्व की रक्षा एवं प्रस्तावित पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की अलाइनमेंट से महाविद्यालय को उत्पन्न संकट के समाधान की मांग को लेकर सदबुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एबीवीपी सरायरंजन नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार ने किया।

महायज्ञ के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सरकार, एनएचएआई एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के सदबुद्धि हेतु भगवान से प्रार्थना किया ताकि वे जनहित में न्यायपूर्ण निर्णय लेने तथा केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल करे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रांत सह मंत्री श्री अनुपम कुमार झा ने कहा, “केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय सरायरंजन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। सरकार एवं प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ इस विषय पर विचार करते हुए महाविद्यालय को सुरक्षित रखने की दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए।”

जिला संयोजक केशव माधव ने कहा, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले लगातार तीन महीनों से इस गंभीर विषय को जोरदार तरीके से उठाती आ रही है। परिषद द्वारा विभिन्न आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है। जब तक महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा को लेकर उचित समाधान नहीं होता, तब तक विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।”

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद ने कहा, “विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन विकास की योजना ऐसी होनी चाहिए जिससे किसी शिक्षण संस्थान और उससे जुड़े हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो। प्रशासन को सभी पक्षों से संवाद कर ऐसी वैकल्पिक एवं न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे महाविद्यालय सुरक्षित रहे और क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित न हो।”

एबीवीपी सरायरंजन इकाई के कार्यकर्ता ने कहा कि महाविद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य और स्थानीय समाज की शैक्षणिक पहचान से जुड़ा संस्थान है। परिषद ने सरकार एवं प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

मौके पर अंशु श्रीवास्तव, जुशी कुमारी, शिवानी,पप्पू साह किशोर शाह उमेश झा राहुल झा दिनेश झा विजय झा भरत झा फुल देव,केशव माधव, शुभम कुमार, अमन कुमार झा, निक्कू आर्य अनुराग कुमार प्रिंस कुमार मनीष कुमार आनंद चौधरी सोनू झा,नीतीश कुमार राहुल कुमार पंकज कुमार हिमांशु कुमार यादव शुभम राज राम बाबू महतो , करण , रूपेश , आदित्य आर्यन रजनीश अमित कुमार रौनक कुमार अंकित अमर कुमार आयुष कुमार धीरज कुमार कृष्ण यादव अंशु कुमार आदि उपस्थित थे।

*समस्तीपुर आरओबी पर 28 अगस्त से वन-वे व्यवस्था, जाम से राहत के लिए प्रशासन ने बदला ट्रैफिक रूट – Doorbeen News*

समस्तीपुर आरओबी पर 28 अगस्त से वन-वे व्यवस्था, जाम से राहत के लिए प्रशासन ने बदला ट्रैफिक रूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *