महथी बांध पर युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, चार गोलियां लगने से गंभीर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान महथी निवासी संजय सिंह के पुत्र नवनीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत बांध किनारे स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार नवनीत को तीन गोलियां लगी हैं। वहीं, विभूतिपुर सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तुशांत ने जांच के बाद युवक के शरीर में कुल चार गोली लगने की बात बताई। चिकित्सक के मुताबिक गोली घुटने, कमर और सीने के आसपास लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, महथी बांध पर हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

*गंडक में फ्लैश फ्लड की आशंका से बिहार अलर्ट, NDRF- SDRF की होगी अग्रिम तैनाती – Doorbeen News*

गंडक में फ्लैश फ्लड की आशंका से बिहार अलर्ट, NDRF- SDRF की होगी अग्रिम तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *