व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर ग्राम स्थित मेला में गर्म पानी में गिरने से एक 20 वर्षीय युवक झुलसकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सालेपुर गांव निवासी राजेंद्र साह के 20 वर्षीय पुत्र मनीष साह के रूप में हुई है।


बताया गया कि मेला परिसर में मनीष साह का पैर फिसल गया, जिससे वह गर्म पानी में गिर गया। गर्म पानी से झुलसने के बाद वह मौके पर ही मूर्छित होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया।पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया।


युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि गर्म पानी में गिरने के कारण युवक के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में झुलसने की चोटें आई हैं। फिलहाल उसे बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है।


*हादसे में टेम्पो ड्राइवर घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी – Doorbeen News*
हादसे में टेम्पो ड्राइवर घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी






