सड़क हादसे में रहियार दक्षिण के पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की मौत, पंचायत में शोक की लहर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में प्रदीप महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

प्रदीप महतो पूर्व मुखिया के साथ-साथ अमीन का कार्य भी करते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके घर पहुंचने लगे।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

सोमवार को रोसड़ा पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी रही। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व मुखिया के निधन की सूचना पर पंचायत के वर्तमान मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रदीप महतो के निधन से रहियार दक्षिण पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।।

*48 घंटे में चोरी का खुलासा: 38.92 ग्राम सोना, 149.59 ग्राम चांदी और 30 हजार नकद के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार – Doorbeen News*

48 घंटे में चोरी का खुलासा: 38.92 ग्राम सोना, 149.59 ग्राम चांदी और 30 हजार नकद के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *