माता राम कुमारी देवी की स्मृति में 15 वर्षों से आयोजित हो रहा कांवरिया सेवा शिविर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

विशनपुर चौक, समस्तीपुर में कल शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगा शिविर

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। माता राम कुमारी देवी की स्मृति में आयोजित होने वाले कांवरिया सेवा शिविर की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को विशनपुर चौक पहुंचे शिविर के आयोजक सह अपोलो डेंटल, चीनी मिल कैंपस, समस्तीपुर के निदेशक प्रमुख डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार। इस दौरान उनके साथ लोजपा के वरिष्ठ नेता नीरज भारद्वाज भी मौजूद रहे।

शिविर स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि यह कांवरिया सेवा शिविर पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सेवा शिविर की शुरुआत उनकी माता स्वर्गीय राम कुमारी देवी ने की थी। उनकी प्रेरणा और स्मृति को आगे बढ़ाते हुए पिछले कई वर्षों से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सेवा और समर्पण की भावना से आयोजित यह शिविर कांवरियों के लिए पूरी रात सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा।

कांवरिया सेवा शिविर 23 अगस्त 2026 की शाम 6 बजे से शुरू होकर सोमवार, 24 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने शिवभक्तों एवं स्थानीय लोगों से शिविर में पहुंचकर सेवा व्यवस्था का लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

*रहटौली से 125 कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना, सुल्तानगंज में गंगा स्नान के बाद पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक – Doorbeen News*

रहटौली से 125 कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना, सुल्तानगंज में गंगा स्नान के बाद पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *