राजीव गांधी की जयंती पर भव्य मूर्ति का अनावरण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लगमा गांव में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर भव्य मूर्ति अनावरण एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार विधान परिषद सदस्य, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा तथा कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय ने संयुक्त रूप से राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय ने की, जबकि मंच संचालन प्रमोद सिंह ने किया। समारोह में पहुंचे अतिथियों का पाग, चादर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और विकास की सोच आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अबू तमीम, संजीव राय, नंदन चौधरी, मनोज भारद्वाज, सीता देवी, दीपेंद्र कुमार राय, शंभू सिंह, चमोली झा, जवाहर प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

*बीस सूत्री की बैठक में नल-जल, जर्जर बिजली तार व खराब अनाज का मुद्दा गरमाया – Doorbeen News*

बीस सूत्री की बैठक में नल-जल, जर्जर बिजली तार व खराब अनाज का मुद्दा गरमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *