व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Dooebeen News Desk: समस्तीपुर, 20 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को समाहरणालय सभागार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
आवास निर्माण से लेकर किस्त भुगतान तक पर जोर
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के आवास निर्माण, स्वीकृति, किस्तों के भुगतान और योजना की प्रगति से संबंधित विषयों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने योजना के तहत पात्र परिवारों को समय पर लाभ देने तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने की आवश्यकता बताई।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास पूरा कर चुके विभिन्न लाभुकों को उनके नवनिर्मित घर की चाबी सांकेतिक रूप से सौंपी गई। चाबी मिलने के बाद लाभुकों में उत्साह और खुशी देखी गई। लाभुकों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
डीएम बोले- जरूरतमंदों तक पहुंचे योजना का लाभ
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों को योजना के पारदर्शी और सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ देने और आवास निर्माण की प्रगति की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। योजना के क्रियान्वयन में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीडीसी ने निर्माण जल्द पूरा करने की अपील की
उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को लाभुकों के साथ समन्वय बनाकर आवास निर्माण की प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने लाभुकों से भी अपील की कि योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए करते हुए आवास निर्माण जल्द पूरा करें।
अधिकारी और लाभुक रहे मौजूद
लाइव प्रसारण कार्यक्रम में विधान पार्षद तरुण कुमार, विधायक समस्तीपुर अश्वमेघ देवी, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, डीआरडीए निदेशक आशुतोष आनंद सहित जिले के संबंधित पदाधिकारी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुक मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि योजना के तहत पात्र लाभुकों को नियमानुसार लाभ दिलाने के साथ इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।


*सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की नियमित निगरानी, लापरवाही मिलने पर तय होगी जिम्मेदारी: DM – Doorbeen News*
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की नियमित निगरानी, लापरवाही मिलने पर तय होगी जिम्मेदारी: DM









One Comment