व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 20 अगस्त। राजस्व विभाग के कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), अंचल अधिकारी (सीओ) समेत राजस्व विभाग से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं
समीक्षा के दौरान डीएम ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने डीसीएलआर और सीओ को पुराने मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। आम लोगों को छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ काम करें।
सरकारी जमीन पर नजर, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी भूमि की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले सामने आने पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
भूमि विवाद के मामलों में संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर विधि-सम्मत और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा भू-अभिलेखों के संधारण एवं अद्यतीकरण और लगान वसूली की भी समीक्षा की गई।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग के कार्यों का सीधा संबंध आम लोगों के भूमि संबंधी अधिकारों और रोजमर्रा के जीवन से है। ऐसे में प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता जरूरी है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में राजस्व कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
लापरवाही मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
डीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा होती रहेगी। किसी मामले में लापरवाही या अनावश्यक विलंब सामने आने पर संबंधित अधिकारी या कर्मी की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


*सम्मेलन में साइबर फ्रॉड से बचाव पर जोर, 1930 पर शिकायत की अपील, बिहार ग्रामीण बैंक ने मुखिया को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी – Doorbeen News*









One Comment