नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सिंघिया नगर पंचायत अंतर्गत मंगलवार को न्यू होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोरही में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।

विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, आसपास के लोगों और समाज को भी नशे की बुराई से बचाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। समय रहते युवाओं को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है। बताया गया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 6 अगस्त से 20 अगस्त तक देशभर में नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विद्यालय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल नरेंद्र झा, डायरेक्टर दीपक झा, शिक्षक संजय कुमार, आनंद मोहन, शम्भू कुमार, हर्ष सिंह, रोजी सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

*भगवतपुर हाट में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक पकड़ा, लोगों ने की पिटाई – Doorbeen News*

भगवतपुर हाट में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक पकड़ा, लोगों ने की पिटाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *