व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को रहियार उत्तर एवं रहियार दक्षिण पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना था। रहियार उत्तर पंचायत में जनता उच्च विद्यालय पटेल नगर, बेला दुर्गा मंदिर परिसर तथा रहियार दक्षिण पंचायत में पंचायत सरकार भवन परिसर में शिविर लगाया गया।
दोनों स्थानों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, किसानों, मजदूरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर की अध्यक्षता एडीएम संदीप झा ने की। जबकि संचालन बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। एडीएम संदीप झा ,प्रखंड प्रमुख डॉ गोविंद कुमार, बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ अम्बपाली यादव, बीपीआरओ नाजिश प्रवीण, बीईओ रामजन्म सिंह, सीडीपीओ निभा कुमारी, पीओ बबलू कुमार, एमओ नूरजहां, बिजली जेई आकाश वर्मा तथा दोनों पंचायतों के मुखिया धर्मेंद्र मंडल एवं अशर्फी सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अपने अपने पंचायत में शिविर का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में पहुंचने पर रहियार उत्तर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र मंडल एवं पंचायत सचिव महेंद्र पासवान तथा रहियार दक्षिण पंचायत के मुखिया अशर्फी सहनी एवं पंचायत सचिव रवि रंजन कुमार ने अधिकारियों का पाग, चादर एवं माला से सम्मानित किया। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए काउंटरों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया तथा वहां पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं और आवेदनों की जानकारी ली।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 18 काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर विभागवार अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों को संबंधित विभाग की योजनाओं, पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने के बजाय पंचायत स्तर पर ही अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।


शिविर में कृषि, राजस्व, पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य, श्रम, जीविका, सहकारिता, उद्यान सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले लेकर लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने पेंशन, राशन, आवास, बिजली, पेयजल, कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए। विभागीय कर्मियों ने आवेदन लेने के साथ आवश्यक प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
इस अवसर पर बीएओ सतीश कुमार, पीएचईडी जेई हिमांशु कुमार, जीविका बीपीएम सुजीत कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्लाह, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी नीतू कुमारी, बीसीओ शिव दर्शन पासवान, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सरोज कुमार, तकनीकी सहायक जेई विकास कुमार, दीप सागर, अकाउंटेंट अर्जुन कुमार, आशुतोष कुमार, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सहनी, श्याम बाबू यादव, सरपंच महेश्वर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी से स्पष्ट हुआ कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की पहल को लेकर काफी रुचि है।

*सिंघिया में बंगरहट्टा व वारी पंचायत में सहयोग शिविर, 144 आवेदनों में 52 का हुआ निष्पादन – Doorbeen News*
सिंघिया में बंगरहट्टा व वारी पंचायत में सहयोग शिविर, 144 आवेदनों में 52 का हुआ निष्पादन





