उजियारपुर सहित उत्तर बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करे सरकार, सम्मेलन में उठी आवाज

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen  News Desk: अखिल भारतीय किसान महासभा लोहागीर पन्चायत सम्मेलन आज मलिकाना मुहल्ला में शंकर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि उजियार पुर सहित उत्तर बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करना होगा।बर्षा के अभाव में किसान धान की रोपनी करने में असमर्थ हो रहे हैं। किसानों को सभी फसलों का रेट तय करने का अधिकार सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा कि जब पूंजीपतियों को अपने उत्पादनों का रेट तय करने का अधिकार है तो किसानों को क्यों नहीं।

सम्मेलन में 15 सदस्यीय लोहागीर पन्चायत कमिटी का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष सुशील सहनी, सचिव वैद्यनाथ सहनी, उपाध्यक्ष रामानंद सहनी एवं रंजीत सहनी,सह सचिव रामाकांत सहनी,राम विलास सहनी चुने गये। सम्मेलन को पूर्व पन्चायत समिति सदस्य राम भरोस राय ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन में समापन भाषण देते हुए जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि कृषि में पूंजीपतियों का प्रवेश कराकर केन्द्रीय सरकार ने खेती किसानी को न सिर्फ महंगा कर दिया है बल्कि ध्वस्त कर दिया गया है।

*उदापट्टी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, 25 पंडितों ने कराया विधि-विधान से अनुष्ठान – Doorbeen News*

उदापट्टी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, 25 पंडितों ने कराया विधि-विधान से अनुष्ठान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *