भूसे के नीचे छिपी 9 हजार लीटर शराब जब्त, ट्रक समेत 1 करोड़ का माल बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: मुसरीघरारी। थाना क्षेत्र के गंगापुर उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार देर रात गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से करीब 9 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब को धान के भूसे से भरे बोरों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, गश्ती दल को गंगापुर उच्च विद्यालय के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया। ट्रक की लाइट जल रही थी और इंजन स्टार्ट था। चालक का गेट खुला था, लेकिन चालक वहां मौजूद नहीं था। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली।

ट्रक तिरपाल से ढका था। अंदर धान के भूसे से भरे बोरे रखे थे। भूसा हटाने पर बीच में शराब के कार्टन दिखाई दिए। ट्रक को थाना लाकर पूरी तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में ऊपर से नीचे तक दोनों किनारों पर भूसा रखा गया था और बीच में शराब के कार्टन छिपाए गए थे। कुल 1,013 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा करीब 9 हजार लीटर बताई गई है।

मुसरीघरारी थाना के एएसआई बरजेश कुमार सिंह ने ट्रक जब्त किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए और ट्रक की कीमत करीब 30 से 40 लाख रुपए है। दोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।

*15 अगस्त से बिहार के सरकारी अस्पतालों में लागू होगी नई रेफरल नीति, बिना ठोस कारण मरीज भेजने पर होगी कार्रवाई – Doorbeen News*

15 अगस्त से बिहार के सरकारी अस्पतालों में लागू होगी नई रेफरल नीति, बिना ठोस कारण मरीज भेजने पर होगी कार्रवाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *