व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा पर साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रुपौली निवासी डोमन साह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि डोमन साह साइकिल से घास लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मुसरीघरारी चौराहा के पास बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।



घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घायल की बेटी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पिता घास लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।


*हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत व रंगोली से देशभक्ति का संदेश – Doorbeen News*
हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत व रंगोली से देशभक्ति का संदेश







