इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय में हुआ तुलसी उत्सव, बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में इको क्लब के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों के तहत तुलसी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में तुलसी के पौधे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों को तुलसी के औषधीय, पर्यावरणीय एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

प्रधान शिक्षिका अफसाना नेगार के मार्गदर्शन में शिक्षक चंदन कुमार, श्यामा नंद आर्य, अर्चना कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान बच्चों को पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री प्रिंस कुमार एवं शिक्षा मंत्री मुस्कान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने तुलसी उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों ने तुलसी के पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
प्रधान शिक्षिका अफसाना नेगार ने कहा कि इको क्लब के माध्यम से आयोजित ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा पौधों के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बचपन से विकसित करना जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और हरियाली का माहौल बना रहा। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर तुलसी सहित अन्य पौधें लगाते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संदेश भी दिया।

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में चला ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान – Doorbeen News*

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में चला ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *