व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत दो पंचायतों में 18 अगस्त को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने दोनों शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंगरहट्टा एवं वारी पंचायत में पहुंचकर शिविर स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पंचायत कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बीडीओ ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों का पंचायत स्तर पर समाधान कराना तथा उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत राज बंगरहट्टा में पंचायत सरकार भवन परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सहयोग शिविर आयोजित होगा।


वहीं ग्राम पंचायत राज वारी में मध्य विद्यालय वारी के प्रांगण में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शिविर लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने शिविर स्थल पर बैठने, आवेदन प्राप्त करने, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली।
बीडीओ के निर्देश पर दोनों पंचायतों में शिविर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। पंचायत स्तर पर लाउडस्पीकर के माध्यम से माइकिंग कर ग्रामीणों को शिविर की तिथि, समय एवं स्थल की जानकारी दी जा रही है। साथ ही आमजनों से अपील की जा रही है कि सरकार की योजनाओं से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत, समस्या या सुझाव हो तो शिविर से पूर्व पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा करें, ताकि संबंधित मामलों को शिविर में प्रस्तुत कर त्वरित कार्रवाई की जा सके।


शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई है। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके आवेदनों को नियमानुसार संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाए। प्रशासन की ओर से शिविर को लेकर पंचायतों में विशेष तैयारी की जा रही है।

*11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम – Doorbeen News*
11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम








