व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला कमिटी के तत्वावधान में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतिरोध मार्च निकाल कर समस्तीपुर स्टेशन चौक पर पुतला दहन कर प्रतिरोध सभा जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में किया।
भाकपा माले जिला कार्यालय से जिला सचिव ललन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने झंडा बैनर और पुतला लेकर गगनभेदी नारे, अमेरिका के साथ कृषि व्यापार समझौता रद्द करो, परियोजनाओं के नाम पर किसानों का उपजाऊ जमीन अधिग्रहण करना बंद करो, सिंचाई और सस्ते दामों में खाद बीज मुहैया करो, आदि नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा।


जहां सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ कृषि व्यापार समझौता कर किसानों का मौत का सौदा तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का कृषि उत्पादन अब भारत के बाजारों में खुलेआम बिक्री की जायेगी और भारत का कृषि और किसान बदहाल और बर्बाद हो जायेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट कंपनियों के माध्यम से कृषि योग्य भूमि बड़ी बड़ी परियोजनाओं के नाम पर अधिग्रहण कर रही है जिससे किसानों के सामने संकट गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि नया बीज विधेयक स्वदेशी बीज प्रणाली को खत्म करने साजिश भारत कर रही है।


इसने बीज बाजार पर मान्सेन्टो,बायर,सिन्जेन्टा, जैसी विदेशी बीज कंपनियों को भारत के बाजारों में विक्री की खुली छूट दे दिया है।
सभा को सुनील कुमार राय,नन्द किशोर यादव, दिलीप कुमार राय,मो उस्मान, अनिल कुमार चौधरी, राजेश्वर राय, विजय कुमार, रमेश कुमार, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

*बीटी उच्च विद्यालय किशनपुर में गुरु सम्मान समारोह, पूर्ववर्ती छात्रों ने शिक्षकों को किया सम्मानित – Doorbeen News*
बीटी उच्च विद्यालय किशनपुर में गुरु सम्मान समारोह, पूर्ववर्ती छात्रों ने शिक्षकों को किया सम्मानित







