व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, समस्तीपुर के शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना) जमालुउद्दीन से मुलाकात कर उन्हें ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ नामक पुस्तक भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, जिला मंत्री प्रशांत कुमार, जिला उपाध्यक्ष सतानंद चौधरी एवं चन्द्रमनी यादव, शैक्षिक प्रकोष्ठ के लक्ष्मी कुमार तथा सदस्य शिवम कुमार और नीलमणि सिंह शामिल थे।



मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष रखा। विशेष रूप से नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों के लिए सीटीए, बकाया वेतन के भुगतान सहित अन्य शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान होने से वे अधिक बेहतर तरीके से अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना) जमालुउद्दीन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पदाधिकारी के सहयोगात्मक रवैये के प्रति आभार व्यक्त किया।


*अस्पतालों में फायर सेफ्टी की जांच, फायर ब्रिगेड ने कराया मॉक ड्रिल; मरीजों और कर्मियों को बताए बचाव के तरीके – Doorbeen News*







