व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सकरी जंक्शन–हरनगर रेलखंड पर आधारभूत संरचना कार्य के अंतर्गत लगभग 1400 स्लीपरों की अनलोडिंग के लिए 09 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक (08 घंटे) का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
इस अवधि में कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए वन ट्रेन ओनली सिस्टम लागू रहेगा।



उक्त ट्रैफिक ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनें निरस्त रहेंगी—
गाड़ी संख्या 75291 दरभंगा–हरनगर पैसेंजर – निरस्त।
गाड़ी संख्या 75294 हरनगर–दरभंगा पैसेंजर – निरस्त।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा हुई असुविधा के लिए खेद है। कार्य पूर्ण होने के उपरांत इस रेलखंड पर परिचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने में सहायता मिलेगी।



*71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2026 का आयोजन, विभिन्न विभागों को कुल 13 शिल्ड प्राप्त हुए – Doorbeen News*
71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2026 का आयोजन, विभिन्न विभागों को कुल 13 शिल्ड प्राप्त हुए






