मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सोनपुर–बरौनी रेलखंड का सघन निरीक्षण

 

 

Doorbeen News Desk: मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर  अमित सरन द्वारा सोनपुर–बरौनी रेलखंड का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करना, रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय रेल सेवा उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलखंड में संचालित सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, ट्रैक की स्थिति, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, समपार फाटकों, रेल परिचालन व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक गढ़हरा स्थित स्काउट एंड गाइड बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का अवलोकन किये तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किये।

इसके उपरांत उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज, गढ़हरा का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा संस्थान की आवश्यकताओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान RPSF रेलवे सुरक्षा विशेष बल, 11वीं वाहिनी, गढ़हरा का भी निरीक्षण किया गया। यहां मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन को बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मेस, आवासीय क्वार्टर, कैंटीन, भंडार कक्ष एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा बल के कर्मियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिये।

बरौनी–गढ़हरा स्थित इकाई में निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नई कैलेंडरिंग मशीन एवं वाशर एक्सट्रेक्टर का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही उन्होंने वहां संचालित बेडशीट धुलाई, सफाई, प्रेसिंग एवं संबंधित उपक्रमों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किये।

मंडल रेल प्रबंधक ने कोचिंग डिपो बरौनी,बरौनी स्टेशन एवं माल गोदाम बरौनी का भी निरीक्षण किये। इस दौरान रखरखाव, परिचालन व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त बछवाड़ा स्टेशन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पैनल रूम, स्टेशन परिसर एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिये।

सोनपुर मंडल द्वारा संरक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता, यात्री सुविधा एवं आधारभूत संरचना के निरंतर उन्नयन हेतु इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वसनीय रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

*46 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.62 लाख जुर्माना; बसों की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई – Doorbeen News*

46 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.62 लाख जुर्माना; बसों की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *