प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: दमन में ट्रॉली बैग से नवादा की युवती का शव बरामद, पति फरार

व्हाट्सएप से जुड़ने  को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: नवादा। बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की रहने वाली 20 वर्षीय छोटी कुमारी का शव दमन में एक कमरे से ट्रॉली बैग में बंद अवस्था में बरामद हुआ है। घटना के बाद से उसका पति ऋषभ कुमार फरार है। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, छोटी कुमारी वर्ष 2024 में गांव के ही ऋषभ कुमार के साथ घर से चली गई थी और दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद दोनों दमन में किराये के मकान में रह रहे थे।

बताया जाता है कि कई दिनों तक कमरे का दरवाजा बंद रहने और दुर्गंध आने पर मकान मालिक को शक हुआ। उसने दमन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली तो जमीन पर रखे ट्रॉली बैग के अंदर छोटी कुमारी का शव मिला। घटना के बाद से ऋषभ कुमार लापता है, जिससे उस पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, छोटी की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। बाद में उसकी पहचान ऋषभ कुमार से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। 6 मई 2024 को वह घर से लापता हो गई थी। उस समय वह घर से कुछ जेवर भी लेकर चली गई थी। बाद में दोनों के प्रेम विवाह की जानकारी सामने आई।

रोह थाना के अपर थानाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि दमन पुलिस से घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच दमन पुलिस कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

*हड़ताली सफाईकर्मियों का समाहरणालय पर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी – Doorbeen News*

हड़ताली सफाईकर्मियों का समाहरणालय पर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *