IRCTC हेल्पलाइन पर फर्जी शिकायतों की भरमार, 5 मोबाइल नंबरों से दर्ज हुईं 1005 शिकायतें

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें
Doorbeen News Desk:  नई दिल्ली। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई आईआरसीटीसी हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में फर्जी और भ्रामक शिकायतें दर्ज होने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि सिर्फ पांच मोबाइल नंबरों से 1005 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें कई शिकायतें एक जैसी और तथ्यों से मेल नहीं खाती थीं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग रेलवे की छवि खराब करने के उद्देश्य से बार-बार झूठी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। ऐसे मामलों की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच में सामने आया कि एक मोबाइल नंबर से 339, दूसरे से 213, तीसरे से 118, चौथे से 110 और पांचवें नंबर से 106 शिकायतें दर्ज कराई गईं। अधिकांश शिकायतें ट्रेनों में पानी की बोतल, चाय, नाश्ता, भोजन की अधिक कीमत वसूले जाने, बिल नहीं देने और लोकल वेंडरों द्वारा बिक्री से संबंधित थीं।

आईआरसीटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल वास्तविक और तथ्यात्मक शिकायतें ही दर्ज कराएं। अधिकारियों का कहना है कि फर्जी शिकायतों से वास्तविक यात्रियों की समस्याओं के समाधान में बाधा आती है और संसाधनों का अनावश्यक उपयोग होता है।

*साइबर ठगी पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश – Doorbeen News*

साइबर ठगी पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *