समस्तीपुर से मुंबई तक: ‘द उम्मीद’ की जनसेवा को मिली राष्ट्रीय पहचान, सोनू सूद से मिले संस्थापक अमरजीत कुमार

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/मुंबई। बिहार के समस्तीपुर से संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ की जनसेवा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने मुंबई में अभिनेता एवं समाजसेवी Sonu Sood से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान अमरजीत कुमार ने संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, युवा सशक्तिकरण और मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संस्था की भविष्य की योजनाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कलाकार कुंदन कुमार राय द्वारा निर्मित आकर्षक मिथिला पेंटिंग तथा पारंपरिक चादर भेंट कर सोनू सूद का सम्मान किया गया।

सोनू सूद ने ‘द उम्मीद’ की सामाजिक पहलों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी सकारात्मक पहल समाज में बदलाव की मजबूत नींव रखती है। उन्होंने संस्था की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

संस्था की इस उपलब्धि को समस्तीपुर के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवाओं का मानना है कि इस तरह की मुलाकातें समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेंगी।

*समस्तीपुर में नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाला जुलूस – Doorbeen News*

समस्तीपुर में नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाला जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *