व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: सदर अस्पताल, समस्तीपुर में गुरुवार को मिडवाइफरी-लेड केयर यूनिट (Midwifery-Led Care Unit – MLCU) का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर इस अत्याधुनिक सेवा का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि यह केवल एक नई स्वास्थ्य इकाई की शुरुआत नहीं, बल्कि महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एमएलसीयू भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित (Evidence-Based), सम्मानजनक (Respectful) और महिला-केंद्रित (Women-Centred) मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस इकाई में प्रशिक्षित नर्स प्रैक्टिशनर्स इन मिडवाइफरी (NPMs) गर्भावस्था, प्रसव एवं प्रसवोत्तर अवधि के दौरान महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करेंगी।



जिले में एमएलसीयू को सुदृढ़ बनाने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस दिशा में सहयोगी संस्था Jhpiego ने तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उद्घाटन समारोह में बीएनआरसी, पटना के रजिस्ट्रार, Jhpiego के कार्यक्रम निदेशक नरोत्तम प्रधान, रुकसाना खातून, यूनिसेफ की प्रतिनिधि डॉ. प्रेरणा, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एमएलसीयू के संचालन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल जिले में मातृ मृत्यु दर और नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।


*गुरु पूर्णिमा पर शिक्षाविद मंच की व्याख्यानमाला आयोजित, ‘सनातन धर्म में गुरु की महत्ता’ पर हुआ मंथन – Doorbeen News*
गुरु पूर्णिमा पर शिक्षाविद मंच की व्याख्यानमाला आयोजित, ‘सनातन धर्म में गुरु की महत्ता’ पर हुआ मंथन







