समस्तीपुर सदर अस्पताल में डे-केयर कीमोथेरेपी सेवा का शुभारंभ, कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी उपचार सुविधा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर की टीम की पहल, अब मरीजों को बार-बार बाहर नहीं जाना पड़ेगा

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सदर अस्पताल, समस्तीपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर की टीम के सहयोग से डे-केयर कीमोथेरेपी सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा का उद्घाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने किया।

इस नई सुविधा के शुरू होने से जिले के कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए बार-बार दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

उद्घाटन समारोह में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सैयद मेराज इमाम, डॉ. पवन कुमार और डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

वहीं, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर की ओर से डॉ. साक्षी झा, डॉ. नंदिनी चौधरी, स्टाफ नर्स आशीष कुमार, सुमित चौधरी, पल्लवी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह पहल कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में इस सेवा का अधिक से अधिक मरीजों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

*मुसरीघरारी हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, दामाद समेत दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद – Doorbeen News*

मुसरीघरारी हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, दामाद समेत दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *