व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/खानपुर: भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब, खानपुर के तत्वावधान में शनिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खानपुर उत्तरी (हरियाबाद चक) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज, वाद-विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र और मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर निर्वाचन साक्षरता क्लबों को सक्रिय बनाया जा रहा है, ताकि बच्चों और युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसमें प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास प्रपत्र-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं, ताकि आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर लाल बाबू, उमेश दास, दिलीप कुमार राम, प्रभात कुमार, नोडल शिक्षक अमरेश कुमार शर्मा, बीएलओ मनोज कुमार एवं देवानंद प्रसाद, प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार अमर, शिक्षक राजीव कुमार झा, पूजा शर्मा, अभिलाषा, चंदा कुमारी, देवनारायण महतो, विद्यापति पासवान, विमलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजा कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


*समस्तीपुर: बच्चों को वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, पर्यावरण मित्र छात्रों को किया गया सम्मानित – Doorbeen News*
समस्तीपुर: बच्चों को वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, पर्यावरण मित्र छात्रों को किया गया सम्मानित






