व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरायरंजन में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के विकास, आधारभूत सुविधाओं और आगामी कार्यक्रमों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवनों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पीएचईडी द्वारा निर्मित शौचालय को अब तक विद्यालय प्रबंधन को हस्तांतरित नहीं किए जाने के मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया। समिति ने संबंधित विभाग से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।



इसके अलावा रात्रि प्रहरी के मानदेय का भुगतान विद्यालय विकास कोष से करने, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाने तथा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय तरीके से आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने की, जबकि प्रधानाध्यापक सह सचिव रवींद्र कुमार ठाकुर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में दाता सदस्य रामचंद्र साहू, शिक्षा प्रेमी सदस्य राम दयाल राय, वरीय शिक्षक मदन कुमार भगत, तौशिक आलम, रवींद्र कुमार झा, मंजू देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




*मुसरीघरारी में छात्रों के समर्थन में पैदल मार्च की तैयारी, युवाओं ने की बैठक – Doorbeen News*
मुसरीघरारी में छात्रों के समर्थन में पैदल मार्च की तैयारी, युवाओं ने की बैठक





