व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk। आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की प्रक्रिया के बीच इस वर्ष करदाताओं की सक्रियता बढ़ी है। समस्तीपुर के वरीय चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज ज्योति ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें। इससे वेबसाइट पर बढ़ते दबाव, तकनीकी समस्याओं और आखिरी समय की भागदौड़ से बचा जा सकता है।
समय पर रिटर्न भरने के कई फायदे: सीए पंकज ज्योति ने बताया कि समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने से टैक्स अनुपालन की प्रक्रिया आसान हो जाती है। यदि किसी करदाता का टैक्स रिफंड बनता है, तो उसके शीघ्र मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। साथ ही जल्दबाजी में होने वाली त्रुटियों से भी बचाव होता है।
सही आईटीआर फॉर्म का करें चयन: उन्होंने कहा कि रिटर्न दाखिल करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात सही आईटीआर फॉर्म का चयन करना है। नौकरीपेशा, पेंशनभोगी तथा अन्य करदाताओं को अपनी आय के स्रोत के अनुसार उचित फॉर्म भरना चाहिए। गलत फॉर्म का चयन भविष्य में कर संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।



आय के अनुसार भरें रिटर्न: यदि करदाता की आय में पूंजीगत लाभ या अन्य विशेष आय स्रोत शामिल हैं, तो उसी के अनुरूप संबंधित आईटीआर फॉर्म का उपयोग करना चाहिए। सभी प्रकार की आय का सही विवरण देना आवश्यक है।
दस्तावेजों का मिलान करना न भूलें: सीए ने सलाह दी कि रिटर्न दाखिल करने से पहले फॉर्म-16, फॉर्म 26एएस, वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का अच्छी तरह मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की विसंगति दिखाई दे, तो पहले उसका समाधान करें और उसके बाद ही रिटर्न दाखिल करें।
गलतियों से बचें, टैक्स प्रक्रिया बनाएं आसान: सीए पंकज ज्योति ने कहा कि सावधानीपूर्वक और समय पर आईटीआर दाखिल करने से आयकर विभाग के नोटिस, रिफंड में देरी तथा अन्य कर संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसलिए सभी करदाता समय रहते अपनी आयकर रिटर्न दाखिल कर टैक्स प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाए।




*बूढ़ी गंडक नदी में डूबा युवक, कपड़ा धोने के दौरान हुआ हादसा, तलाश जारी – Doorbeen News*
बूढ़ी गंडक नदी में डूबा युवक, कपड़ा धोने के दौरान हुआ हादसा, तलाश जारी





