दलसिंहसराय में दिनदहाड़े ₹1 लाख की झपटमारी, बैंक से पैसा निकालकर लौट रहे CSP संचालक को बनाया निशाना

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/दलसिंहसराय। दलसिंहसराय शहर में एक बार फिर झपटमारों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे एक सीएसपी संचालक से 1 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। घटना बुधवार को घाट नवादा इलाके में हुई। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की पहचान मौलवीचक नवादा निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने दलसिंहसराय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

बैंक से निकले, रास्ते में बनाया निशाना

संजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने सीएसपी संचालन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये निकालकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह घाट नवादा पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग झपट लिया और रसीदपुर की ओर फरार हो गए।

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार बढ़ रही झपटमारी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि दलसिंहसराय में बैंक से नकदी निकालकर निकलने वाले लोगों को झपटमार लगातार निशाना बना रहे हैं। बैंक और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकांश मामलों में पुलिस की कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज देखने तक सीमित रह जाती है, जिससे अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है।

 

*छात्रा सुमन हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, न्याय और सुरक्षा की उठी मांग – Doorbeen News*

छात्रा सुमन हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, न्याय और सुरक्षा की उठी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *